फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Officials said ticket torn by unruly passengers

बाबुओं ने टिकट फाड़ा, यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 15 Jun 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। बलिया
अमर उजाला ब्यूरो। बलिया Updated Mon, 15 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Officials said ticket torn by unruly passengers
रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर सोमवार की दोपहर कर्मचारियों द्वारा टिकट वापस न करने तथा बदसुलूकी करते हुए टिकट फाड़ देने से नाराज यात्रियों ने सोमवार की दोपहर जमकर स्टेशन परिसर में हंगामा किया। इतना ही नहीं शिकायत लेकर जब यात्री प्रभारी स्टेशन अधीक्षक के पास गए तो वहां भी यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन


इससे नाराज सैकड़ों यात्रियों ने एनएच-31 पर जाम लगा दिया। हालांकि ओक्डेनगंज पुलिस ने तुरंत डंडा पटककर जाम खत्म कराया। हालांकि स्टेशन अधिकारियों ने इन्हें झूठा आरोप बताया है। उनका कहना था कि यात्री नियम विरुद्ध वापसी पर अड़े थे ।  लेकिन पूरे दिन स्टेशन परिसर में गहमागहमी रही।
विज्ञापन


यात्रियों का आरोप है कि उन्होंने बलिया से अंबाला जाने के लिए हरिहरनाथ एक्सप्रेस का टिकट लिया था। लगभग दो घंटे देर से आयी ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि हम लोगों को जगह तक नहीं मिली। तब हम लोग वापस टिकट काउंटर पर गए तथा टिकट वापस करने के लिए टिकट काउंटर के बाबू से निवेदन किया। लेकिन उन्होंने दुर्व्यवहार करते हुए हम लोगों का टिकट फाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब हम लोगों ने यह तर्क दिया कि नियम के मुताबिक हम लोग तीन घंटे के अंदर टिकट वापस कराने आए तो आपने टिकट क्यों नहीं वापस किया। इतना कहने पर अंदर बैठे कर्मचारी गालीगलौज पर उतारू हो गए। बस इससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्हाेंने टिकट काउंटर पर जमकर हंगामा किया।

जिसे देख काउंटर पर बैठे बाबुओं ने खिड़की बंद कर दी।  जब यात्रियों ने इसकी शिकायत प्रभारी स्टेशन अधीक्षक के पास की तो वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिससे नाराज यात्रीगण आगबबूला होकर सैकड़ों की संख्या में एचएच-31 पर जाम लगा दिया। लेकिन मौके पर तुरंत पहुंचे ओक्डेनगंज के चौकी इंचार्ज के सुझबूझ से मामला तुरंत शंात हो गया।

टिकट काउंटर पर बैठक बाबुओं का कहना है कि यात्रियों ने आने में देर कर दी। नियम के मुताबिक तीन घंटे से अधिक बीत जाने के बाद हम लोग टिकट वापस नहीं कर सकते। लेकिन यात्री जिद पर अड़े थे। रही बात टिकट फाड़ने की तो ये झूठा आरोप है।


यात्रीगण नियम विरुद्ध जाकर टिकट वापसी की जिद पर अड़े थे। जिन्हें मैंने समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे उन्होंने मेरी नहीं सुनी। रही बात बाबुओं द्वारा टिकट फाड़ने की तो ये सरासर गलत आरोप है।
आशीष दास, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed