फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Obscene photo sent to girl's relatives, case registered

Ballia News: अश्लील फोटो लड़की के रिश्तेदारों को भेजा, केस

Tue, 25 Mar 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Obscene photo sent to girl's relatives, case registered
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील फोटो लड़की के रिश्तेदारों को भेजने व सोशल साइट्स पर अपलोड करने व धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उपेंद्र पासवान उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर भागा ले गया था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं सहित पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी युवक जमानत पर घर आया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की की शादी तय थी। लड़की के होने वाले रिश्तेदारों को आरोपी युवक ने अश्लील फोटो भेज दी। इसके कारण उसकी लड़की की शादी टूट गई। आरोप है कि उसके बाद युवक धमकी दे रहा है कि उसकी लड़की की शादी नहीं होने देगा। आरोप है कि जमानत पर घर आया युवक मुकदमे में सुलह करने के लिए धमकी दे रहा है। तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जमानत पर घर आए युवक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed