फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Objectionable video of bJP MLA Surendra Singh goes viral ballia police registered case against two people

बलियाः विधायक सुरेंद्र सिंह का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 31 May 2021 10:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 May 2021 10:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनकी आवाज को एडिट कर गाना गाते दिखाया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Objectionable  video of bJP MLA Surendra Singh goes viral ballia police registered case against two people
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने सोमवार को दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनकी आवाज को एडिट कर गाना गाते दिखाया गया है।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर पुलिस सक्रिय हो गई। एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि विधायक सुरेंद्र सिंह की आवाज को संपादित कर उनकी आवाज की जगह पर गाना गाते दिखाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में चांदपुर निवासी बिहारी सिंह की तहरीर पर निखिल दुबे निवासी दोकटी व बिट्टू सिंह निवासी चांदपुर पर धारा 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि विधायक सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। दो दिन पहले भी वो चर्चा में तब आए जब  जयप्रभा सेतु का एप्रोच मार्ग बारिश के कारण दो जगह धंस गया था। विधायक ना सिर्फ मौके पर पहुंचे बल्कि कई अधिकारियों को भी वहां बुलाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जलजमाव व पुनर्निर्माण कार्य में देरी से नाराज विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक व ठेकेदार को अपने साथ कीचड़ और पानी भरे गड्ढों में पैदल चलवाया था। विधायक की सक्रियता के बाद  जयप्रभा सेतु पर 50 घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed