फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now you will be able to get information from Voter Helpline App

अब वोटर हेल्पलाइन एप से ले सकेगे जानकारी

Fri, 08 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Now you will be able to get information from Voter Helpline App
बलिया। अब कोई भी घर बैठे ही मतदाता सूची के साथ ही चुनाव से संबंधित हर जानकारी पा सकते हैं। मतदाताओं को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने वोटर हेल्पलाइन एप लांच किया है। अधिकारियों ने इस एप को अधिक मतदाताओं की मोबाइल में रखने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

सभी बीएलओ को निर्देश भी दिया गया है। जब-जब चुनाव नजदीक आता है कि निर्वाचन आयोग की ओर नई-नई कवायद की जाती है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर नए मतदाता बनाने और मतदाता सूची संशोधन को लेकर कार्रवाई चल रही है। मतदाताओं को सूची में नाम आदि की जानकारी के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा, हर मतदाता चुनाव के समय प्रत्याशियों और चुनाव बाद नतीजे की जानने का प्रयास करता है। मतदाताओं को अब यह सब जानकारी वोटर हेल्पलाइन ऐप से मिल सकेगी। अब खासकर मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज करवाने आदि के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऐप से यह मिलेगी सुविधाएं
बलिया। वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए नागरिकों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने, उसमें संशोधन, अपमार्जन, एक ही विधानसभा के किसी अन्य भाग में स्थानांतरण, एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में स्थानांतरण, चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जानने, चुनाव के नतीजे जानने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर हेल्पलाइन ऐप डिजाइन किया गया है। यह ऐप मतदाताओं के लिए काफी उपयोगी है। इसके जरिए मतदाता कई तरह की सुविधाएं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। - गुलाब चंद्रा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और एसडीएम न्यायिक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed