फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now you can withdraw money in the village itself

योजनाओं के लाभार्थी अब गांव में ही निकाल सकेंगे रुपये

Wed, 15 Apr 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Now you can withdraw money in the village itself
बलिया। बैंकों में भीड़ ना लगे और सोशल डिस्टेंस का पालन हो, इसके लिए अब विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के गांव में धन निकासी की व्यवस्था की जा रही है। डाकघर विभाग द्वारा जिले में 423 माइक्रो एटीएम के माध्यम से यह नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी। और हां, एक बार में 10 हजार की सीमा तक ही निकासी की जा सकेगी। बेहतर ढंग से इसका संचालन हो इसके लिए डाकघर अधीक्षक, डीपीआरओ और एलडीएम को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इस समय केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खाते में धन भेजा जा रहा है। लोग पैसे निकालने के लिए बैंक की शाखाओं पर पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ रही है। इसे लेकर आधार इनबिल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) के माध्यम से घर-घर जाकर लाभार्थियों को सेवा देने को लेकर विकास भवन में बैठक हुई। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एवं डाकघर अधीक्षक के माध्यम से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में कार्यरत 423 पोस्टमैन के माध्यम से इसका संचालन किया जाता है। इनकी सूची डीपीआरओ को उपलब्ध कराई जाएगी। सूची के आधार पर ग्राम पंचायत या न्याय पंचायत स्तर पर एक जगह चिन्हित करते हुए सचिव, लेखपाल व अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारी लाभार्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। वहीं पर लाभार्थी खाते से आधार का उपयोग कर धनराशि निकाल सकेंगे। निकासी स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और हैंडवास व सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा मनरेगा के सक्रिय जॉबकार्ड धारकों की सूची तथा श्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा सभी नगरीय निकाय के ईओ अपने लाभार्थियों की सूची डाकघर अधीक्षक को देंगे। जिलाधिकारी ने विशेष जोर देकर कहा है कि इस संबंध में कोई बिचौलियागिरि की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। माइक्रो एटीएम ऑपरेटर या वेंडर द्वारा लाभार्थी के खाते से निकाली गई पूरी रकम लाभार्थी के हाथ में ही दी जाए। इस बात का भी ध्यान रहे कि हर बार लाभार्थी का अंगूठा लगवाने के बाद मशीन को सैनिटाइज किया जाए। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिया है कि डाक अधीक्षक द्वारा उपलब्ध कराई गई डाकियों की सूची के अनुसार एडीओ पंचायत के माध्यम से गांव में जगह चिन्हित करने और डाकिया, सचिव एवं प्रधान के साथ समन्वय बनाकर लाभार्थियों के घर-घर जाकर धनराशि देना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

इनके खाते में धनराशि भेजी गई
सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा 82 हजार 366 सक्रिय जॉब कार्डधारक, 13 हजार 511 भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिक, 3 हजार 976 नगरीय क्षेत्र में श्रमिक या ठेले खोमचे वाले, 2 लाख 83 हजार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी और 6 लाख 15 हजार 79 जनधन खाता धारको में महिला खाताधारकों को धनराशि भेजी गई है। इसके अलावा 15 हजार से अधिक पेंशन धारकों के खाते में भी पेंशन भेजी गई है। अब पैसे निकालने के लिए बैंकों ने भीड़ होना स्वाभाविक है। इसी भीड़ को कम करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed