फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the account of Grant will be written on the walls of schools

Ballia News: अब ग्रांट का लेखा जोखा अंकित होगा स्कूलों की दीवारों पर

Fri, 13 Jan 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Now the account of Grant will be written on the walls of schools
बलिया। विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए दी जाने वाली कंपोजिट ग्रांट का दुरुपयोग रोकने के लिए शासन सख्त हो गया है। परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को ग्रांट के तहत खर्च होने वाले धन का पूरा लेखा जोखा स्कूल की दीवार पर अंकित कराना होगा। इसके साथ ही कार्य कराने से पूर्व एवं पश्चात का फोटो विद्यालय में संरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला में 2249 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। शासन से विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए प्रति वर्ष कंपोजिट ग्रांट दी जाती है। यह धनराशि स्कूलों में पंजीकृत छात्र संख्या के आधार पर दी जाती है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में करीब दस करोड़ रुपये इस ग्रांट के तहत स्कूलों को दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इससे स्कूलों के हिस्से में 10 हजार से एक लाख रुपये की धनराशि आई है। ताकि विद्यालयों की रंगाई-पुताई से लेकर सभी आवश्यक कार्य कराए जा सकें, लेकिन इस धनराशि के उपयोग में खेल होता है। स्कूलों की सही ढंग से रंगाई-पुताई तक नहीं कराई जाती। अब शासन इस धनराशि के सदुपयोग के लिए गंभीर है। अब कंपोजिट ग्रांट से होने वाले कार्य का पूरा विवरण स्कूल की दीवारों पर अंकित होगा, जिससे जनसामान्य आसानी से देख कर जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों पर होने हैं ये कार्य
स्वच्छता और हैंडवाशिंग, शौचालय की क्रियाशीलता, शुद्ध पेयजल, शिक्षण सहायक सामग्री, फर्स्ट एड बाक्स, अग्निशमन यंत्र, विद्युत उपकरण, कंप्यूटर शिक्षण, रंगाई-पुताई, स्टेशनरी के अनुरक्षण कार्य आदि पर यह धनराशि खर्च की जाएगी। न्यूनतम 10 प्रतिशत धनराशि स्वच्छता कार्यक्रम पर व्यय होगी। इससे विद्यालय भवन परिसर और छात्रों की स्वच्छता पर व्यय होगी।

कंपोजिट ग्रांट के तहत दी गई धनराशि का वर्ष और मदवार विवरण अंकित होगा। इसके साथ प्रेरणा पोर्टल पर विवरण के साथ फोटो अपलोड किए जाएंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - मनिराम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed