फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now farmers will get fertilizer only on Khatauni in ballia

अब किसानों को खतौनी पर ही मिलेगी खाद

Thu, 12 Aug 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Now farmers will get fertilizer only on Khatauni  in ballia
बलिया। साधन सहकारी समितियों में अब किसानों को खतौनी दिखाने पर ही खाद मिलेगी। दरअसल, अब तक समितियों में किसानों को आधार कार्ड दिखाने पर खाद दी जाती थी। ऐसे में किसान मनमाने ढंग से ज्यादा खाद लेकर डंप कर लेते थे। इससे कई बार समितियों में खाद की किल्ल्त हो जाती थी। इससे समितियों पर मारामारी होती थी। दूसरी तरफ, जरूरतमंद किसान खाद लेने से वंचित रह जाते थे। अब इसे देखते हुए समितियों एवं पंजीकृत खाद की दुकानों पर खतौनी देखने के बाद फसल के रकबे के अनुसार खाद दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 160 समितियां हैं। इनमें करीब 142 समितियां ही सक्रिय है। जबकि 893 से अधिक पंजीकृत खाद की दुकानें हैं, जिनमें करीब 500 एक्टिव है। जिले में खरीफ का दायरा एक लाख 17 हजार हेक्टेअर है। खरीफ के सीजन में सबसे ज्यादा धान की फसल में ही उर्वरक की मांग होती है। किसानों को खाद आधार कार्ड के जरिए दी जाती है। ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि बड़े किसान आधारकार्ड के जरिए जरूरत से अधिक खाद खरीदकर डंप कर ले रहे हैं। इससे डिमांड के अनुरूप खाद मिलने के बाद भी समितियों में किल्लत हो जाती थी। अधिकांश किसान खाद से वंचित रह जाते थे। इस बार धान की रोपाई के दौरान कई समितियों पर इस तरह की शिकायतें सामने आईं। समितियों पर खतौनी के जरिए रकबे का आकलन कर खाद दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि आधारकार्ड पर खाद की खरीद में मनमानी की जाती थी। अब अधिक खाद के लिए खतौनी लगानी होगी।
विज्ञापन

जिले में हैं 4 लाख 21 हजार किसान
जिले में 4 लाख 21 हजार पंजीकृत किसान हैं। इनमें 2 लाख 80 हजार केसीसी कार्डधारक है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में धान की खेती प्रमुख रूप से की जाती है। धान का दायरा इस बार ढाई हजार हेक्टेअर बढ़ा है। डिमांड के अनुरूप खाद समितियों पर आई है। शीघ्र ही एक यूरिया खाद का एक रैक जिले में आने वाला है, जिसे दो तीन दिन के अंदर दुकानों पर किसानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed