फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now daughters will study in the library, will gather additional knowledge

अब लाइब्रेरी में पढ़ेंगी बेटियां, जुटाएंगी अतिरिक्त ज्ञान

Mon, 26 Sep 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Now daughters will study in the library, will gather additional knowledge
बलिया। बेटियों को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है। शासन व शिक्षा विभाग ड्राप आउट व दूरदराज गांवों की बेटियों को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। इस शैक्षिक सत्र में 559 ड्राप आउट बच्चियों को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया है। अब इन बेटियों को अच्छी शिक्षा प्रदान कराने को विद्यालयों में लाइब्रेरी भी खोली जा रही है, ताकि कोर्स के अलावा छात्राएं अतिरिक्त ज्ञान प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

जनपद में 16 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित है। एक विद्यालय में 100 छात्राओं को प्रवेश दिलाया जाता है। यहां छात्राओं की पढ़ाई आदि सभी सुविधाएं निशुल्क हैं। निजी स्कूलों की तर्ज पर विद्यालयों में प्रोजेक्टर से भी पढ़ाया जाता है। स्मार्ट क्लास का भी संचालन किया जाएगा। विभाग व प्रशासन स्तर पर इसकी कार्यवाही चल रही है। अब इन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में एक-एक लाइब्रेरी खुलेगी। लाइब्रेरी में साहित्य, सामान्य ज्ञान, इतिहास आदि की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में एनबीटी की ओर से बीएसए आफिस को आवश्यक निर्देश भी दिए गए है। ताकि विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं स्कूल समय के उपरांत लाइब्रेरी में जाकर साहित्य, सामान्य और अन्य विषयों के ज्ञान के लिए पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को इंग्लिश पढ़ने के साथ बोलने में पारंगत किया जाएगा। इसके लिए सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की अंग्रेजी विषय की शिक्षिकाएं रोजाना हर कक्षा की छात्राओं के साथ इंग्लिश में वार्ता करेंगी। वह उन्हें इंग्लिश पढ़ने के साथ बोलने में पारंगत करेंगी। महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने आदेश दिए हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में लाइब्रेरी खोली जाएगी। इसकी कार्यवाही संचालित है। इसके अलावा छात्राओं के लिए स्मार्ट क्लास संचालित होंगी। - आनंद प्रकाश मिश्रा, डीसी बालिका शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed