{"_id":"64f4bc7d04cd29ea120edfb4","slug":"now-booking-of-goods-will-be-done-online-instead-of-manual-income-will-increase-ballia-news-c-190-1-svns1007-2785-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मैनुअल की जगह अब सामान की होगी ऑनलाइन बुकिंग, बढ़ेगी आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मैनुअल की जगह अब सामान की होगी ऑनलाइन बुकिंग, बढ़ेगी आमदनी
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) की सुविधा शुरू होने वाली है। मैनुअल की जगह अब सामान की ऑनलाइन बुकिंग होगी। सामान बुक कराने के बाद बंडल या पैकेट से चोरी होने, दूसरे स्टेशनों पर उतारने सहित अन्य समस्याएं खत्म हो जाएगी और व्यवस्था पारदर्शी होगी। उपभोक्ता को घर बैठे मोबाइल से पार्सल किस ट्रेन में लोड हुआ और कहां तक पहुंचा इसकी अपडेट जानकारी मिलती रहेगी।
स्टेशन पर सामान पहुंचने पर एसएमएस द्वारा सूचना मिलेगी। समय से सुरक्षित सामान उपभोक्ता को मिलेगा। इलेक्ट्रानिक कांटा से जुड़े होने के कारण कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली चोरी रुकने से रेलवे की भी आय में इजाफा होगा। लखनऊ, गोरखपुर, छपरा के बाद बलिया स्टेशन पर सुविधा शुरू होने से व्यापारियों में खुशी व्याप्त हैं। रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में पीएमएस सिस्टम के लिए दो कम्प्यूटर, मॉनिटर, प्रिंटर लग चुका है। कर्मचारियों की ट्रेनिंग हो चुकी है। स्टेशन भवन के जीर्णोद्धार के कारण इंटरनेट कनेक्शन की वायरिंग बाकी है, जो जल्द पूरी हो जाएगी। रेल अधिकारियों की माने तो अक्टूबर तक यह सिस्टम पूरी तरह कार्य करने लगेगा।
000
सामान बुकिंग कराने वालों को मिलेगा लाभ
पार्सल में पीएमएस व्यवस्था लागू हो जाने से रेल उपभोक्ता को सुरक्षित और समय से सामान पहुंचने की जानकारी एसएमएस से मिल जाएगी। अभी बुक मोटरसाइकिल व साइकिल छह घंटे बाद छुड़ाने पर प्रति घंटे दस रुपये तथा दस घंटे बाद अन्य सामान छुड़ाने पर प्रति घंटा प्रति क्विंटल दो रुपये जुर्माना देना पड़ता है। दूसरी ट्रेनों में चढ़ाने के कारण पार्सल को गंतव्य तक पहुंचने में महीनों लग जाते हैं। कर्मचारियों की गलती के कारण कुछ पार्सल स्टेशन या ट्रेन में ही पड़े रह जाते हैं। अब पीएमएस सिस्टम से सामान की ट्रैकिंग होगी। स्कैनर व इलेतक्ट्रानिक कांटा से वजन होने के कारण बंडल से सामान चोरी पर नकेल लगने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे के माध्यम से पार्सल भेजने की प्रक्रिया को आसान एवं फ्रेंडली बनाने के लिए पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम पर कार्य किया जा रहा है। बुकिंग के बाद मोबाइल से सामन की ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। इस नई व्यवस्था में पार्सल भेजना और मंगाना आसान और पारदर्शी हो जाएगा। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी