Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notices issued to 13 enumerators for negligence in census work

Ballia News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 13 प्रगणकों को नोटिस

Tue, 24 Nov 2026 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to 13 enumerators for negligence in census work
जनगणना-2027 की तैयारियों में लापरवाही बरतने पर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। स्व-गणना का कार्य शुरू नहीं कराने और आवंटित जिम्मेदारियों के निर्वहन में उदासीनता बरतने के आरोप में बैरिया और मुरली छपरा ब्लॉक क्षेत्र के कुल 13 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी बैरिया कृपा शंकर ने 21 और 23 नवंबर को जारी नोटिस के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों से 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


प्रशासनिक समीक्षा और निरीक्षण के दौरान सामने आया कि मुरली छपरा ब्लॉक में जनगणना-2027 के तहत आवंटित गणना ब्लॉकों में स्व-गणना का कार्य शुरू नहीं किया गया है। अधिकारियों ने इसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के प्रति उदासीनता और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना माना है। नोटिस में कहा गया है कि संबंधित प्रगणकों की ओर से आवंटित कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है और प्रगति भी असंतोषजनक है।
विज्ञापन


जारी नोटिस में चार प्रगणकों के गणना ब्लॉकों का भी उल्लेख किया गया है। इनमें शशि कुमार यादव का ब्लॉक संख्या 0709, विजय प्रकाश का 0711, अरविंद कुमार का 0708 तथा संजीव कुमार तिवारी के ब्लॉक संख्या 0710 और 0722 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उनसे पूछा गया है कि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति क्यों न की जाए। साथ ही जनगणना अधिनियम-1948 के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि नोटिस की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी बैरिया को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed