फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice to 20 secretaries in giving accommodation to ineligible

अपात्रों को आवास देने में 20 सचिवों को नोटिस

Mon, 23 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Notice to 20 secretaries in giving accommodation to ineligible
बलिया। प्रधानमंत्री आवास के चयन में मनमानी की अब परतें खुलने लगी हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने दो साल के प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा के दौरान पाया कि कई गांवों में अपात्रों का चयन योजना के लिए किया गया है। इसके लिए 20 गांव के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में पीएम आवास योजना का संचालन वर्ष 2015-16 में शुरु किया गया लेकिन धरातल पर वर्ष 2016-17 में उतरी। योजना के तहत सेक ( सामाजिक आर्थिक जातीय गणना) सूची में शामिल गरीबों को आवास देने का प्रावधान किया गया। सेक सूची में शामिल लाभार्थियों को आवास से संतृप्त करने के बाद वर्ष 2020-21 में पीएम आवास प्लस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को आवास देने की प्रक्रिया शुरु हो गई। लेकिन हर वर्ष किसी न किसी गांव में अपात्रों के चयन की शिकायत मिलती रही। इसको लेकर अब मॉनीटरिंग तेज हो गई है। सीडीओ प्रवीण वर्मा ने आवास प्लस के तहत बीते दो वर्षों में आवंटित आवासों के निर्माण की समीक्षा की तो सामने आया कि सात ब्लॉकों के 20 गांवों में अपात्रों का चयन किया गया। जबकि चयन प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी संबंधित सचिवों की थी। सीडीओ ने संबंधित गांवों के ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश पीडी को दिया। डीआरडीए के परियोजना निदेशक की ओर से 20 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसको लेकर विभाग में खलबली मची है। बताया जाता है अभी कुछ और सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी में विभाग जुटा है।
विज्ञापन

पीएम आवास योजना की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। समय-समय इसकी मॉनीटरिंग की जाती है। अपात्रों के चयन के मामले में संबंधित सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।-देवनंदन दुबे, पीडी, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed