फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice of the closure of 36

36 स्कूलों को बंद करने का नोटिस, जुर्माना भी

Mon, 13 Jul 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 13 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Notice of the closure of 36
चिलकहर विकास खंड की 62 ग्राम सभाओं में बिना मान्यता के चल रहे 36 विद्यालयों को दस दिनों के अंदर बंद करने और एक लाख रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से विद्यालयों में हड़कंप की स्थिति है। हालांकि अब भी करीब 60 ऐसे विद्यालय हैं जो बिना मान्यता के चल रहे हैं और इनके खिलाफ कोई कार्रवाई      नहीं हुई।
विज्ञापन


चिलकहर विकास खंड की 62 ग्रामसभाओं में बिना मान्यता के दर्जनों कान्वेंट और प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर शासन ने ऐेसे विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने ऐसेे 36 विद्यालयों को 10 दिनों के अंदर बंद कर सूचना देने और एक लाख रुपये जुर्माना भरने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


नोटिस में सख्त कहा गया है कि यदि इसके बाद भी संचालक विद्यालय बंद नहीं करते तो प्रतिदिन के हिसाब से दस हजार रुपये जुर्माना देना होगा। क्षेत्र के कन्हैया पांडेय, प्रमोद कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, चंदन कुमार राजभर आदि ने क्षेत्र में चल रहे बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed