फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Not accept the new rules , traders Bolee

नए नियम स्वीकार नही, बोलेे व्यापारी

Mon, 01 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया Updated Mon, 01 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Not accept the new rules , traders Bolee
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले रविवार को व्यापारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में रेलवे प्रांगण से मशाल जुलूस निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस दवा पंजीकरण, तिहरा जीएसटी, वायदा कारोबार तथा आनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ निकाला गया था। जुलूस के उपरांत शहीद पार्क में एक बैठक भी हुई।  
विज्ञापन


जुलूस रेलवे बलिया के प्रांगण से प्रारंभ होकर स्टेशन चौक, विजय सिनेमा, लोहा पट्टी, खुदरा बाजार घूमने के पश्चात शहीद पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि प्रस्तावित एवं पंजीकरण एवं नवीनीकरण शुल्क जो 10 गुना है, स्वीकार्य नहीं है। पहले तीन हजार शुल्क लगता था। अब 30 हजार
विज्ञापन


कर दिया गया है। पूरे देश में सात लाख दवा व्यापारी है। उनके परिवार को मिलाकर करोड़ों लोग इस बढ़ोत्तरी से प्रभावित होंगे। 12 फरवरी को केंद्र सरकार अध्यादेश ला रही है। उसे अपने फैसले पर पुन:विचार करना चाहिए। हम
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, राज्य सरकार को इस संबंध में जल्द ज्ञापन भी देंगे।  मंडल प्रभारी प्रदीप गुप्त ने कहा कि आन लाइन ट्रेडिंग व वायदा कारोबार से परंपरागत व्यापार नष्ट हो रहा है और कृत्रिम महंगाई बढ़ रही है। सरकार को


इस कारोबार को बंद करा देना चाहिए। जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान ने कहा तिहरा जीएसटी का केंद्र सरकार जब तक प्रारूप सार्वजनिक नहीं करती तब तक स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्यापारियों में अरविंद गुप्त, विनोद वर्मा, इलेक्ट्रानिक, मनोज राय, सुनील गुप्त, अरमान, अजीत गुप्त आदि रहे।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed