{"_id":"61e459a8979d93264a00e4de","slug":"nomination-polling-party-departure-and-counting-venue-fixed-ballia-news-vns6339323133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन, पोलिंग पार्टी रवानगी और मतगणना स्थल तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन, पोलिंग पार्टी रवानगी और मतगणना स्थल तय
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव जैसे नजदीक आ रहे हैं चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ती जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से नामांकन, पोलिंग पार्टियों की रवानगी, ईवीएम वापसी और मतगणना स्थल के नाम तय कर लिए गए हैं। नामांकन का कार्य कलक्ट्रेट के विभिन्न न्यायालयों में संपन्न कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बेल्थरारोड (अजा) के नामांकन के लिए आरओ एसडीएम बेल्थरारोड रहेंगे। नामांकन डीडीसी बलिया के न्यायालय में होगा। पोलिंग पार्टी मंडी समिति से जाएगी, ईवीएम वापसी भी यहीं होगी। रसड़ा विस के आरओ एसडीएम रसड़ा रहेंगे, नामांकन बंदोबस्त अधिकारी न्यायालय कक्ष में होगा। पार्टियों की रवानगी कलेक्ट्रेट से होगी। सिकन्दरपुर विस के आरओ एसडीएम सिकन्दरपुर होंगे, नामांकन न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट में होगा। पार्टियों की रवानगी मंडी समिति से होगी। फेफना के आरओ एएसडीएम बलिया होंगे, नामांकन न्यायालय तहसीलदार सदर में होगा। पार्टियों का प्रस्थान कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायालय से होगा। बलिया नगर के आरओ एसडीएम सदर होंगे, नामांकन न्यायालय एसडीएम सदर में होगा। पार्टियों का प्रस्थान कलेक्ट्रेट में न्यायालय सीआरओ से होगा। बांसडीह निस के आरओ एसडीएम बांसडीह होंगे, नामांकन न्यायालय कक्ष एडीएम वित्त एवं राजस्व में होगा। पार्टियों का प्रस्थान मंडी समिति से होगा। बैरिया विस के आरओ एसडीएम बैरिया होंगे, नामांकन न्यायालय सीआरओ में होगा। पार्टियों का प्रस्थान मंडी समिति से होगा।