फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No records were found at the illegal hospital during the ACMO's inspection; action was limited to a mere warning.

Ballia News: एसीएमओ की जांच में अवैध अस्पताल में नहीं मिली पत्रावली कार्रवाई की जगह चेतावनी तक सीमित

Thu, 06 Aug 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
No records were found at the illegal hospital during the ACMO's inspection; action was limited to a mere warning.
बलिया। चितबड़ागांव में पहले सील किए जा चुके एक निजी अस्पताल के दोबारा संचालित होने की शिकायत पर बुधवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी योगेन्द्र दास ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान अस्पताल संचालक द्वारा आवश्यक अभिलेख, डॉक्टर की डिग्री, मान्यता संबंधी दस्तावेज और अन्य पत्रावलियां प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बावजूद तत्काल कार्रवाई के बजाय अस्पताल संचालक को एक सप्ताह में पत्रावली उपलब्ध कराने या बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसीएमओ ने जांच के दौरान अस्पताल की महिला संचालक को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज, पंजीकरण, चिकित्सकों की डिग्री तथा अन्य मानक संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करें। एसीएमओ ने कहा कि जिले में बिना मान्यता और मानकों के अस्पतालों का संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
जांच पर शटर गिरा भागा संचालक

चितबड़ागांव कस्बे में संचालित कई निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में जांच की सूचना पर खलबली मची रही। कई संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए और मौके से गायब हो गए। जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने मंडी के सामने समेत अन्य स्थानों पर बिना पंजीकरण के अस्पताल और क्लीनिक संचालित होने की शिकायत भी एसीएमओ से की। इस पर उन्होंने कहा कि यदि लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित संस्थानों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


----------
चितबड़ागांव में एक निजी अस्पताल मानक विहीन संचालित होने की शिकायत पर एसीएमओ जांच के लए गए थे। अस्पताल संचालक कोई पत्रावली न दिखा सका। नोटिस जारी किया गया है। तय समय के बाद विभागीय कार्रवाई करने का नियम है। --- डॉक्टर अभय नारायण राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed