फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No one cuts the trees of Narheji Maa's temple

नरहेजी मां के मंदिर के पेड़ नहीं काटता कोई

Wed, 06 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
No one cuts the trees of Narheji Maa's temple
विशुनपुरा क्षेत्र के नरहेजी गांव स्थित नरहेजी माता मंदिर। - फोटो : BALLIA
नरहेजी मां के मंदिर के पेड़ नहीं काटता कोई
विज्ञापन

मंदिर से कई गांवों के श्रद्धालुओं की जुड़ी है आस्था
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विशुनपुरा। नरही नरहेजी गांव स्थित मां नरहेजी के प्रति आसपास के लोगों में गहरी आस्था है। वासंतिक एवं शारदीय नवरात्र में आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों के लोग मंदिर में जरूर आते हैं। मंदिर परिसर के लगे पेड़ों को मां के डर से कोई नहीं काटता।

विशाल क्षेत्र में फैले मां के मंदिर परिसर के किसी भी पेड़-पौधे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। मान्यता है कि ऐसा करने पर उसे नरहेजी मां के कोप का शिकार होना पड़ता है। मंदिर परिसर में सांप, बिच्छू जैसे तमाम विषैले जीव-जंतु हैं लेकिन कोई उनसे न तो डरता है और उनको नुकसान पहुंचाता है। गांव के बुजुर्गों के अनुसार मां नरहेजी की स्थापना नरही गांव में लगभग तीन सौ वर्ष पूर्व नाथ संप्रदाय के संत लक्ष्मण नाथ ने की थी। वे प्रतिमा को बंगाल से लेकर आए थे। नरही गांव की स्थापना समय संत ने संत ने ग्राम देवी के रूप में नरहेजी भवानी व ग्रामदेवता के रूप में नरसिंह भगवान की प्रतिमाएं स्थापित करवाई थीं। ब्रिटिश राज में अंग्रेजी फौज की टुकड़ी स्वतंत्रता संग्राम के रणबांकुरों की तलाश में इसी रास्ते से कहीं जा रही थी। उन्होंने मंदिर को तहस-नहस कर दिया। सभी ब्रिटिश सैनिक गांव में ही एक गढ़ पर रुके थे। रात में उनमें किसी बात पर विवाद हो गया और उन्होंने एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया। कई सैनिक मारे गए। इस घटना को लोग नरहेजी मां के कोप का नतीजा मानते हैं। पुजारी श्रीकांत ने बताया कि नवरात्र के दिनों के दिनों में तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती ही है। इसके अलावा वर्ष पर्यंत यहां आस्थावान अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए आते हैं। नवरात्र में यहां दुर्गा सप्तशती का पाठ और दूसरे धार्मिक अनुष्ठान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed