फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No more pulses, will have to be satisfied with gram

अब दाल नहीं, चने से करना होगा संतोष

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
No more pulses, will have to be satisfied with gram
बलिया। जिले के लोगों को मुफ्त में दाल नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें चने से संतोष करना पड़ेगा। जिले में मुफ्त राशन के साथ नमक, खाद्य तेल और दाल पहुंचाने की जिम्मेदारी नैफेड को सौंपी गई है। नैफेड ने एक किग्रा दाल के बजाय चना देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जिले में अभी मुफ्त बंटने वाली सामग्रियां नहीं आई हैं। विभागीय अफसरों का दावा है कि कोटेदारों के पास दस दिसंबर से पहले सभी सामग्रियां पहुंच जाएंगी। जिले में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत चयनित 5.84 लाख परिवारों को पांच दिसंबर से मुफ्त में मिलने वाले राशन के साथ ही नमक, तेल और दाल देने का निर्णय लिया है। जिले में मुफ्त में मिलने वाली सामग्रियों की आपूर्ति अभी नहीं हो पाई है। सोमवार को नैफेड का जो पत्र आया है, उसके मुताबिक पांच दिसंबर से पहले कोटेदारों के पास सामग्रियां पहुंच जाएंगी। दरअसल, योगी सरकार ने दिसंबर से मार्च माह तक अंत्योदय राशन कार्डधारकों को एक-एक किग्रा मुफ्त चीनी और पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को दाल, तेल और नमक मुफ्त देने की घोषणा की थी। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि दिसंबर माह में उपभोक्ताओं को वितरित करने के लिए चना आ रहा है। शासन के पत्र में दाल नहीं मिलने पर चना वितरित करने की सहमति दी गई है। यह सामग्रियां सीधे ब्लॉकों के गोदामों में आएंगी, वहीं से कोटेदारों को दे दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed