{"_id":"673507e3b9a4231d980c17a8","slug":"no-entry-and-route-diversion-in-the-city-from-8-am-today-ballia-news-c-190-1-ana1001-126697-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आज सुुबह आठ बजे से शहर में नो-एंट्री व रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आज सुुबह आठ बजे से शहर में नो-एंट्री व रूट डायवर्जन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर बृहस्पतिवार की सुुबह आठ बजे से शहर में नो-एंट्री व रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। शहर के बाहर पांच स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक जाएगा। फेफना, अगरसंडा, हनुमानगंज, बांसडीहरोड़, दुबहड़ भारी वाहनों का शुक्रवार की रात 12 बजे तक रोक कर रूट डायवर्जन रहेंगा।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान व ददरी मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोन की फोर्स तैनात होगी। जिले को छह जोन व 19 सेक्टर में बांट कर निगहबानी होगी। नदी से लेकर मेला स्थल तक पुलिस-पीएससी के 1362 अधिकारी व जवान मुस्तैद रहेंगे। इसमें दो एएसपी, सात सीओ, 29 इंस्पेक्टर/ एसओ हैं। गंगा स्नान के लिए करीब पांच लाख से अधिक स्नानार्थी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बनेंगे।
पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर ने बताया की स्नानार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला को छह जोन व 19 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा को लेकर सात सीओ व 29 इंस्पेक्टर/ एसओ, 152 उपनिरीक्षक व 1040 आरक्षी और 150 महिला आरक्षी मुस्तैद रहेंगी। निगरानी के लिए छह एसडीएम व 19 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। महावीर घाट से गंगा घाट जाने वाले मार्ग पर जगह- जगह बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
रात के समय लोगों को परेशानी न हो इसको लेकर रेलवे स्टेशन, शहर के विभिन्न क्षेत्रों, भृगु मंदिर, बाबा बालेश्वर मंदिर, शिवरामपुर, महावीर घाट, किनाराम घाट, माल्देपुर संगम घाट, दुबहड़, हल्दी सहित दर्जनों घाट पर पुलिस तैनात रहेगी।
गंगा आरती के बाद शुक्रवार की भोर से गंगा स्नान शुरू हो जाएगा। जाम से निपटने के लिए छह टीएसआई, 37 जवान व 40 पीआरडी व 40 होमगार्ड जवान मुस्तैद रहेंगे। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।