{"_id":"62fd2d5d1ac3f90a275bce34","slug":"no-complainant-reached-on-block-day-ballia-news-vns6695719182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक दिवस पर नहीं पहुंचा कोई फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक दिवस पर नहीं पहुंचा कोई फरियादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर बुधवार को बैरिया ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक दिवस का आयोजन खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। ब्लॉक दिवस का पहला दिन था जिससे प्रचार-प्रसार के अभाव में कोई भी फरियादी इस दिवस पर अपना फरियाद लेकर नहीं पहुंचा। जबकि ब्लॉक से संबंधित अधिकारी कर्मचारी इस दिवस पर बैठे रहे।
खंड विकास अधिकारी बैरिया शैलेश कुमार मुरारी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर अब महीने के पहले और तीसरे बुधवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसका बुधवार से शुभारंभ हुआ। इस दिवस पर ग्राम पंचायत संबंधी समस्याएं ग्राम पंचायतों के वयस्क ग्रामीणों द्वारा रखी जाएगी और मौके पर ही उसका निस्तारण किया जाएगा। अगर कोई मामला जटिल होता है तो उसमें संबंधित ब्लॉक के अधिकारियों, ग्राम प्रधानों द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्या के बारे में पड़ताल की जाएगी और शीघ्रता से उसका उचित समाधान निकाला जाएगा। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि चूंकि बुधवार को पहला दिन है, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के चलते सही ढंग से प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया इसलिए कोई फरियादी नहीं आ पाए हैं। आगे से हर ग्राम पंचायत में यह सूचना प्रसारित करा दी जाएगी और जो भी फरियाद महीने के प्रथम और तीसरे बुधवार को ब्लॉक समाधान दिवस पर आएंगे उसका निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर अश्वनी उपाध्याय, ज्ञानेश श्रीवास्तव, रितेश राय, प्रवीण मौर्य, अमरनाथ उपाध्याय आदि रहे।
ब्लॉक दिवस पर विभिन्न योजनाएं अनुमोदित
सीयर ब्लॉक के डवाकरा हाल में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न ग्राम सभाओं में विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई। साथ ही प्रथम बार ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्रामों में विकास कार्यों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। बैठक में ग्रामों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही योजनाओं को अनुमोदित किया गया। ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह व खंड विकास अधिकारी मधुचंदा सिंह ने प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याएं सुनीं तथा प्रभावी कार्यवाही का भरोसा दिलाया। बीडीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर ग्रामों की समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को डवाकरा हाल में ब्लॉक दिवस आयोजित किया गया है। इस मौके पर सीडीपीओ सरस्वती शाक्य, ज्ञानचंद, कामेश्वर सिंह, राजेश यादव, सुरेश गुप्ता, दयाशंकर राय आदि रहे।