फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nishad society formed by the movement's strategy

निषाद समाज ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Sun, 14 Jun 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 14 Jun 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
Nishad society formed by the movement's strategy
फूलन सेना की जिला इकाई की एक बैठक कलेक्ट्रेट कैंपस में रविवार को हुई। जिसमें गोरखपुर जनपद के सहजनवा मगहर क्षेत्र में निषादों के दमन व अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई गई। बैठक में जेल में बंद निर्दोष निषाद बंदियों की रिहाई और 17 जातियों को एससी शामिल किए जाने के विषय पर आंदोलन को प्रदेश व्यापी बनाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा कि सहजनवा में निषादों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन किए जाने के दौरान पुलिस ने  प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग व लाठीचार्ज कर एक व्यक्ति की हत्या सहित दर्जनों व्यक्ति को गंभीर रूप से चोट पहुंचाई। साथ ही 50 लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद ने मुख्यमंत्री से निषाद उत्पीडन पर रोक लगाने और मृतक अखिलेश निषाद के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने वाले स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी का आभार जताया। बैठक में द्वारिका निषाद को मंडल अध्यक्ष, अभय साहनी को जिला प्रभारी, सोनू को सदर विस अध्यक्ष, दीपक वर्मा को नगर अध्यक्ष व मोनू को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजकुमार निषाद, गंगासागर निषाद, आफताब आलम, शिव कुमार राम, डा. स्वामीनाथ साहनी, भागवत साहनी, शिवसदन निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed