{"_id":"674dfeeeafa2605d4802dd95","slug":"nine-smugglers-arrested-with-282-liters-of-english-liquor-ballia-news-c-190-1-bal1001-127984-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 282 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ नौ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 282 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ नौ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया। एसओजी और सिंकदरपुर पुलिस ने तस्करी में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 192 बोतल अंग्रेजी शराब, शराब के 768 पाउच, एक ट्रक और एक एक्सयूवी कार बरामद की है। कुल 282 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस विश्वनाथ यादव, एसओजी प्रभारी संजय सिंह और सिंकदरपुर पुलिस ने बिच्छीबोझ मोड़ के पास घेराबंदी कर एक ट्रक और एक्सयूवी कार को रोका। इसमें नौ लोग बैठे थे। पकड़े गए लोगों में दीपक कुमार, अंकित कुमार, राजकुमार, अनुराग कुमार, राजकुमार चंदन निवासी रोजा पोखरा थाना नगर जनपद छपरा सारण बिहार, सरोज कुमार निवासी सिताबदीयर जयप्रकाश नगर बैरिया, आलोक कुमार निवासी तेलपा थाना नगर छपरा, बीर कुमार चौधरी निवासी राजापुर इंग्लिस थाना कोईलवर जनपद भोजपुर आरा, रामानुज उपाध्याय निवासी कुरेजी थाना गड़वार शामिल हैं। कार में कंबल के नीचे से शराब की खेप बरामद की गई। ट्रक की केबिन से भी शराब बरामद हुई। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था।
63 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया बलिया का युवक : बक्सर। बलिया जिले का एक युवक सोमवार को 63 लीटर शराब के साथ बक्सर में पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली। सोमवार को टाउन थाना की पुलिस ने शहर के सिंडिकेट मोड़ के पास संदेह के आधार पर एक बाइक सवार युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। उसके बैग से 63 लीटर शराब बरामद की गई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम रविकांत सिंह बताया। वह बलिया के नरही थाना के एकौनी गांव का रहने वाला है। संवाद