फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   nh jaam

शव रखकर परिजनों ने किया एचएच-31 जाम

Fri, 21 Jan 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
nh jaam
नगर से सटे बहेरी स्थित दिमागी चट्टी पर शुक्रवार की सुबह टैंपो चालक के शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने एनएच-31 पर जाम लगा दिया। परिजन मारपीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएच-31 जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। एनएच-31 जाम होने के चलते सड़कों पर वाहनों कतार लग गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बहेरी निवासी सेराज (20) पुत्र गुलाब बृहस्पतिवार को कुंवर सिंह चौराहे के समीप स्थित राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास टेंपो में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के बाद वह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया था कि हादसे के बाद सीएनजी आटो में आग लग गई थी। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि आटो चालक सेराज अहमद को किसी ने मारकर जीजीआईसी स्कूल के समीप फेंक दिया था। उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने का कहना है कि यदि चिकित्सक समय से उपचार कर दिए होते तो उसकी मौत नहीं हुई होती। परिजनों का कहना था कि मृतक सेराज अहमद आटो चलाकर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के परिजनों को मुआजवा दिया जाए। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्र ने जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed