फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Newlywed's body found hanging from fan

पंखे से लटकता मिला नवविवाहिता की शव

Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Newlywed's body found hanging from fan
थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव में सोमवार की सुबह नवविवाहिता का शव पंखे के हुक में लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पिपरपाती गांव की खुशबू (28) पत्नी बरमेश्वर ओझा ने सोमवार की सुबह जब अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों ने कुछ देर बाद दरवाजा खुलवाने के प्रयास किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने खुशबू के कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर उसका शव पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। थोड़े ही देर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुचीं। घटनास्थल से नमूने लिए। खुशबू की 26 नवंबर 2021 को शादी हुई थी। अभी उसके वैवाहिक जीवन के दो माह भी पूरे नहीं हुए थे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की सूचना पर एसडीएम सदर जुबेर अहमद व सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी भी मौके पर पहुचीं। इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि मृतका का उसके पति से कुछ विवाद हुआ था। इसके कारण उसने आत्महत्या की है। आगे की जांच चल रही है। बताया की मृतका के मायके वाले दिल्ली रहते हैं। उन्हें भी सूचना देकर बुलाया गया है। बताया कि अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। घटना की जानकारी व पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव की महिलाएं ढांढस बंधाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed