फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Neighbor youth beaten to death in land dispute between two parties in ballia

Ballia: दो पक्षों के जमीन विवाद में पड़ोसी युवक की पिटाई, अस्पताल पहुंचने से पहले, कई थानों की फोर्स तैनात

Sun, 12 Feb 2023 04:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Feb 2023 04:48 PM IST
सार

बलिया के रतसर कला कस्बा में रविवार सुबह दो पक्षों के जमीन विवाद में पड़ोस के युवक की पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन
Neighbor youth beaten to death in land dispute between two parties in ballia
अजय यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के रतसर कला कस्बा में रविवार सुबह दो पक्षों के जमीन विवाद में पड़ोस के युवक की पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। घटना को लेकर गांव में तनाव है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


रतसर कला-पचखोरा मार्ग के पेट्रोल पंप के एक जमीन को लेकर दो पक्षों में जमीन विवाद चल रहा था। पंचायत और पैमाइश के बाद दोनों पक्ष निर्माण करवा रहे थे। रविवार सुबह उसी जमीन पर ट्रक से गिर रहे बालू को देखने के लिए अजय यादव (38) खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


इसी दौरान जमीन से संबंधित दोनों पक्ष मौके पर आए और विवाद करने लगे। इस दौरान एक पक्ष ने अजय पर हमला बोल दिया। बेसुध होने के बाद हटे। गंभीर रूप से घायल अजय को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी को रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक अजय की तीन बेटे और एक बेटी है। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed