फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NCC Day was celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया एनसीसी डे

Wed, 27 Nov 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
NCC Day was celebrated with great pomp
पीडी इंटर कालेज गायघाट के प्रांगण एनसीसी दिवस पर कैडेटों ने ली सलामी। - फोटो : BALLIA
रेवती। पीडी इंटर कॉलेज गायघाट के प्रांगण में मंगलवार को 93 यूपी एनसीसी बटालियन बलिया इकाई द्वारा एनसीसी डे कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बटालियन कमांडर कर्नल डीएस मलिक को एनसीसी कैडेटों ने मार्च पास्ट के साथ सलामी देकर किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने जल संरक्षण, नदियों के अस्तित्व की रक्षा, सफाई का महत्व,एकजुटता के साथ देश का निर्माण, बेटियों की सुरक्षा और पढ़ाई को बल प्रदान करने वाली रचनाओं का भावमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोहा। कर्नल बीएस मलिक ने कहा कि एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण ज्ञान के बल पर किया जा सकता है। कहा कि आप बौद्धिक रूप से मजबूत हों, देश आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। कर्नल मलिक ने कैडेट अभिषेक वर्मा, अमन सिंह, प्रिंस मिश्रा, शुभांगी मिश्रा, मधु, सोनाली आदि को ट्राफी देकर सम्मानित किया। कंचन यादव को नगद देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य केडी मिश्र, प्रधान विजय प्रताप सिंह, मनोज सिंह, विपुल सिंह, नमो नारायण तिवारी, अरुण कुमार पाठक, समीर पाण्डेय, आशुतोष सिंह गुड्डु, रणधीर सिंह, राजू सिंह, रणजीत ओझा, सुभाष मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed