फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nation will always remember Rajiv Gandhi

राजीव गांधी को देश हमेशा याद रखेगा

Fri, 20 Aug 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nation will always remember Rajiv Gandhi
बैरिया कस्बा में महासंपर्क यात्रा को संबोधित करते कांग्रेस नेता सीबी मिश्रा। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। भारत रत्न व संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की जयंती शुक्रवार को पटखौली नगरी में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने श्रमदान करते हुए प्रभात फेरी निकालकर संविधान की शपथ ली। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी से प्रेरणा लेने और उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना साकार किया और 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिया। इसके अलावा संचार क्रांति लाई जिससे भारत काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ा। देश सामाजिक एकता व समरसता के लिए राजीव गांधी को हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर भारत खरवार, सुजीत खरवार, राकेश राय, जयप्रकाश मिश्रा, सुरेन्द्र चौहान, विनोद चौहान, राजेंद्र गोंड, भोला खरवार, जवाहर खरवार, नागेन्द्र कुमार, चुनमुन खरवार आदि रहे। बैरिया/दयाछपरा : महा जनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र के नेतृत्व में बुधनचक से काली मंदिर दयाछपरा तक साथ जुलूस निकाल कर कांग्रेस के नीतियों व कार्यक्रम के विषय में लोगों को जानकारी दी गई। दयाछपरा में जनसभा का आयोजन कर आजादी की लड़ाई से अब तक देशहित में किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान वीसी पांडेय, रामाधार पांडेय, प्रेमशंकर पांडेय, दिनेश वर्मा, मुहम्मद असगर, मुन्ना यादव, पारस नाथ वर्मा, रितेश पांडेय, दयानन्द पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता शिवकुमार व संचालन राजेन्द्र पांडेय ने किया। रसड़ा: वार्ड नंबर एक में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महावीर बरनवाल, बेचन प्रसाद, संग्राम.परशुराम, मसूद अंसारी, गुलाब पाठक, मुमताज अली, शमशेर अंसारी, शैलेंद्र सिंह आदि रहे। अध्यक्षता शिव कुमार एवं संचालन प्रताप जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed