{"_id":"57a616304f1c1b25112b8850","slug":"nasimuddin-pulled-the-symbolic-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीमुद्दीन का निकाला प्रतीकात्मक जनाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीमुद्दीन का निकाला प्रतीकात्मक जनाजा
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी का प्रतीकात्मक जनाजा निकालकर नगर भ्रमण करते भाजपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बसपा के पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दिकी का जनाजा निकालकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान टीडी कॉलेज चौराहे पर जनाजे से नसीमुद्दीन सिद्दिकी की पुतला दहन कर आक्रोश दर्ज कराया।
पुतला दहन करने के बाद संतोष सिंह ने कहा कि दयाशंकर सिंह के गलत बयान देने पर पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया, वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता के पुत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ बसपा सुप्रीमो माया ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। जिससे कि पूरा समाज आहत है। समाज में महिला सम्मान का ढोंग रचने वाली मायावती का अब कहां गया वह नारी सम्मान। कहा कि सूबे की सरकार में बैठे नेताओं के दोहरी नीति के चलते भी पुलिस इस मामले में उदासीन बनी हुई है। इससे सपा का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है। कहा कि अगर नसीमुद्दीन सिद्दिकी को पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी नहीं करती है तो और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। राजदेव यादव, अभिषेक, प्रदीप राय, अखिलेश गोंड, अश्वनी सिंह लिटिल, जावेद कमर खां, रवि आनंद, अचरेंद्र प्रताप सिंह, भोला वर्मा, विश्वजीत तिवारी, संतोष सिंह, भैया अमित सिंह आदि मौजूद रहे।