फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Narhi's station head line spot

नरहीं थानाध्यक्ष को एसपी ने किया लाइन हाजिर

Thu, 14 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Narhi's station head line spot
बलिया। भरौली स्थित शराब दुकानदार से 50 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने के आरोप में एसपी देवेंद्र नाथ ने नरहीं थानाध्यक्ष गगनराज सिंह को बुधवार की देर शाम लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकानदार संचालक ने थानाध्यक्ष एवं भेजे गए कारिंदे की आवाज रिकॉर्ड कर उच्चाधिकारियों को भेजकर शिकायत की थी। उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली गोलंबर के समीप एक शराब की दुकान है, जहां से शराब बिहार ले जाने के लिए संचालक 20 हजार रुपये थानाध्यक्ष को प्रतिमाह देता था। लेकिन इस बार उसे 25 हजार रुपये थानाध्यक्ष को देने का दबाव बनाया गया। इसके अलावा बिहार गाड़ी भेजने पर 50 हजार रुपये की मांग थानाध्यक्ष व उनके कारखास द्वारा की गई। इसका वायस रिकार्डिंग दुकान संचालक ने कर ली और उस वायस रिकार्डिंग को उच्चाधिकारियों के पास भेजकर शिकायत की। जिसे उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने नरही थानाध्यक्ष को बुधवार की देर शाम लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed