फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   narad rai in ballia

गूंगी बहरी सरकार नहीं सुन रही किसानों की आवाज : नारद

Sun, 24 Jan 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
narad rai in  ballia
नगर के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर श्र? - फोटो : BALLIA
बलिया। सामाजिक न्याय के प्रबल पैरोकार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को मनाई गई। उनके चित्र पर वक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर कहा कि स्व. ठाकुर जीवन पर्यंत शोषित, पीड़ितों और वंचित समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष किया तथा ईमानदारी के प्रतीक थे।
विज्ञापन

इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 26 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में निकलने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर तैयारी बैठक भी हुई। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि आज 60 दिनों से किसान दिल्ली की सड़कों पर अपने कृषि को बचाने और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। फिर भी यह गूंगी बहरी सरकार उनकी मांगों को न मानकर उनके आंदोलन को ही कमजोर करने में लगी है। सरकार में ऊंचे ओहदे पर बैठे लोग भी किसानों के संबंध में ओछी बातें बोल रहे हैं, जो निंदनीय है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस पूरे आंदोलन के दौरान एक मात्र समाजवादी पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही पूरे दमखम से किसानों के साथ खड़े हैं। 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च को समाजवादी पार्टी पूरे तन्मयता से सफल बनाएगी।
विज्ञापन

लक्ष्मण गुप्त ने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ जुमला एवं झूठ की सरकार है। इससे निजात के लिए सर्वसमाज को एकजुट होकर प्रयास करना होगा, नहीं तो पूंजीपतियों के इशारे पर काम करने वाली सरकार देश को गिरवी रख देगी। इस मौके पर संजय उपाध्याय, मृत्युंजय राय, शशिकांत सिंह, रविंद्र यादव, कल्लूजी, इम्तियाज अहमद, हरेंद्र गोंड, बलराम यादव, भीम चौधरी, निषिद्ध श्रीवास्तव, अजीत यादव, जलालुद्दीन, मिंटू खां, मुन्ना गिरी, दिलीप भाई, अमित राय, शकील लोहिया, चंद्रशेखर तिवारी, मुलायम खां, विपुल चौबे, नरेंद्र यादव आदि रहे। अध्यक्षता अजय यादव और संचालन प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed