फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nandlal drowned in debt due to traders of Kanpur Meerut and Corona

Ballia News: कानपुर मेरठ के व्यापारियों व कोरोना के कारण कर्ज में डूबा नंदलाल

Mon, 06 Feb 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Nandlal drowned in debt due to traders of Kanpur Meerut and Corona
बलिया। नंदलाल कुशल व्यवहार से कम दिनों में असलहा कारोबार में अच्छी पैठ बना ली थी। बाहर से अच्छी क्वालिटी के पिस्टल, रिवाल्वर और राइफल लाकर अच्छे मुनाफा पर बेचता था।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के पूर्व व्यवसाय ठीक चलने से कर्ज लेने के बाद भी सभी का समय से पैसा वापस लौटा देते थे। अच्छी आमदनी होने पर नंदलाल ने पत्नी के नाम पर चंद्रशेखर नगर में प्लांट और उसके बगल में खुद के नाम से तीन मंजिला घर को भी खरीदा था। इसे आरोपियों के बैनामा कराने पर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा, अमृतपाली में एक प्लांट लिया था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मेरठ और कानपुर के असलहा कारतूस व्यवसायियों से हमेशा हथियार की खरीद-फरोख्त होता था। कोराना के दौरान इनके यहां करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपया फंस गया। इन लोगों ने असलहा और कारतूस भी देना बंद कर दिया। यहीं से नंदलाल की स्थिति खराब हो गई। कोरोनाकाल के बाद असलहा कारोबार बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूदखोरों का ब्याज राकेट की भांति बढ़कर मूलधन से भी ज्यादा हो गया। एक दूसरे से लेकर नंदलाल ने मुख्य आरोपियों का पैसा वापस लौटा दिया था। यह बातें नंदलाल ने आत्महत्या के पूर्व लाइव वीडियो में कही थी। नंदलाल चंद्रशेखर नगर वाला तीन मंजिला घर को बेचकर सभी का कर्ज लौटाने के चक्कर में था लेकिन उस पर हनुमान व सिंघाल की नजर थी। ब्याज का पैसा लौटाने के बहाने दोनों दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed