फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nagar palika ko di chetavani

छात्रों ने नगर पालिका को दी चेतावनी

Fri, 27 May 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 27 May 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Nagar palika ko di chetavani
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते विभिन्न कालेज के छात्रनेता।
नगर में फैली दुर्व्यवस्था और नगर पालिका की उदासीनता के विरोध में शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक के नेतृत्व में छात्रों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम बच्चा लाल मौर्य को सौंपा। छात्रों ने चेताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर अध्यक्ष अपने कार्यालय पर उपस्थित होकर नगर का विकास आरंभ नहीं कराते हैं तो हम छात्र आंदोलन के लिए  बाध्य होंगे।
विज्ञापन



ज्ञापन में कहा है कि शहर की सभी प्रमुख सड़कें जैसे चित्रगुप्त रोड, हनुमानगंढ़ी से भाखर निवास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग, कचहरी मार्ग, मिड्ढी से एनसीसी तिराहा मार्ग, पुलिस लाइन मार्ग, विकास भवन  मार्ग सहित अन्य कई सड़कें गड्ढों में बदल चुकी हैं। लेकिन नगर पालिका प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
विज्ञापन


यहीं नहीं नगर के सभी वार्डों की नालियां सफाई के अभाव में बजबजा रही हैं। जबकि मानसून आने में चंद दिन ही रह गए हैं। चेताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर कार्य आरंभ नहीं हुआ तो आंदोलन  करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में कुलवर्धन ओझा, विजय बहादुर  यादव, लक्ष्मी पंडित, सर्वेश्वर पांडेय, राम बहादुर यादव, मनीष गुप्ता, अनूप सिंह, टिंकू राय, अमल तिवारी, प्रिंस पांडेय, पंकज पांडेय, पवन  पांडेय, मोनू गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed