फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   murder case open

ऑनर किलिंग थी मां-बेटी की हत्या

Sun, 29 Nov 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
murder case open
भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में माँ-बेटी के हत्यारोपी युवक। खुलासे की जानकारी देते एसप? - फोटो : BALLIA
भीमपुरा। क्षेत्र के अहिरौली गांव में बृहस्पतिवार की रात में हुई मां बेटी की हत्या ऑनर किलिंग थी। हत्या महिला के ही दो पुत्रों ने की थी। वारदात के 48 घंटे के अंदर ही पुलिस व एसओजी की टीम ने रविवार को दोनों भाईयों को क्षेत्र के पूरा चट्टी से गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गाड़ी व दो कुल्हाड़ी बरामद की। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने रविवार को वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि मां बेटी की हत्या दो पुत्रों जयराम कुमार व छोटे लाल ने ही कुल्हाड़ी से वार कर की थी। जांच में नामजद किए गए व्यक्ति निर्दोश निकले। दोनों अभियुक्तों को रविवार को दिन में 12.30 बजे पुरा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने मां व बहन के कृत्यों से ऊब कर वारदात का कारण स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त बोलेरो व दो कुल्हाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अहिरौली गांव में 26 नवम्बर की रात को मां सुरजावती देवी व बेटी रानी के सिर पर वार करके हत्या कर दी गई थी। मृतका के पुत्र जयराम कुमार ने पुरानी रंजिश को लेकर मां व बहन की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुये सत्यनारायण पुत्र स्व. हरिकरन निवासी अहिरौली थाना भीमपुरा व तीन अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। खुलासा के लिए पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने भीमपुरा पुलिस के साथ सर्विलांस टीम/एसओजी बलिया को लगाया था। जिसने वारदात का खुलासा किया। इस दौरान नामजद किए गए लोग निर्दोश मिले। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा शिवमिलन, उप निरीक्षक एसओजी संजय सरोज, श्याम सुन्दर सिंह यादव, परमेश यादव, अनुप सिंह, अतुल सिंह, राकेश यादव, अनिल पटेल, रोहित यादव, विजय राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed