फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   murder alledged in ballia

विवाहिता की मौत के मामले में लगाया हत्या का आरोप

Mon, 21 Jun 2021 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
murder alledged in ballia
नगरा। थाना क्षेत्र के सोनापाली गांव में तीन जून को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलकर हुई मौत के मामले में विवाहिता के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस महानिदेशक लखनऊ, अपर मुख्य सचिव गृह, मानवाधिकार आयोग, उप्र महिला आयोग उप्र, पुलिस अधीक्षक बलिया सहित एक दर्जन आला अफसरों को प्रार्थना पत्र भेजकर तीन लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन

मऊ जनपद के हलधरपुर थानांतर्गत उमरपुर निवासी छोटेलाल शर्मा ने आला अफसरों को भेजे पत्र में कहा कि उसने अपनी पुत्री चांदनी की शादी 23 जनवरी 2012 को श्रीप्रकाश शर्मा पुत्र रामनरेश शर्मा निवासी सुलई थाना रसड़ा से की थी। पुत्री का पति श्रीप्रकाश शर्मा अपने ननिहाल सोनापाली थाना नगरा में रहता था। इसकी शादी ननिहाल से ही संपन्न हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच उसके तीन बच्चे भी हुए। आरोप लगाया कि तीन जून को उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई और शाम को मुझे इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पुत्री के बड़े पुत्र ने बताया कि मां को तरबूज में कुछ मिलाकर खिलाया गया था। संपत्ति हड़पने के लिए ऐसा किया गया। आरोप लगाया कि प्रार्थी जब प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंचा तो ग्रामीणों के दबाव में पुलिस एक प्रार्थना पत्र लिखवा लिया। उस पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed