फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Munna Bhai caught in TET exam sent to jail

टीईटी परीक्षा में पकड़े गए मुन्ना भाई भेजे गए जेल

Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Munna Bhai caught in TET exam sent to jail
बलिया। तमाम कवायदों के बाद भी जनपद में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आ ही गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साले के स्थान पर परीक्षा देने वाले मुन्ना भाई जीजा को पकड़ लिया। इस मामले में फेफना पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन की तहरीर पर जीजा व साले के विरूद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जीजा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। जबकि फरार साले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बता दे कि पकड़ी थाना क्षेत्र के हथौज निवासी घनश्याम सीवानकला प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। जबकि मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी निवासी संगम उसका साला है। जिसका टीईटी का परीक्षा केंद्र अगरसंडा स्थिति सनबीम स्कूल में था। परीक्षा को पास करने के लिए दोनों ने मिलकर जालसाजी की। जीजा घनश्याम ने अपने साले संगम के प्रवेश पत्र पर अपना फोटो लगा लिया। परीक्षा केंद्र के बाहर जांच के दौरान वह बच निकला। कारण कि उसने टोपी व मास्क लगा रखा था। पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही किसी व्यक्ति ने संगम के केंद्र के बाहर होने की बात शिक्षा विभाग को दी। जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बाहर खड़ा संगम धीरे से वहां से फरार हो गया। उधर, जीजा घनश्याम का मास्क व टोपी निकलवाकर देखा गया तो फर्जीवाड़ा सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में विद्यालय प्रशासन की तहरीर पर फेफना पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज किया। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने मुन्ना भाई को जेल भेज दिया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed