फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Municipality remembered the garbage disposal plant, sent a proposal of 2.36 crores

पालिका को आई कूड़ा निस्तारण प्लांट की याद, 2.36 करोड़ का प्रस्ताव भेजा

Sun, 11 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Municipality remembered the garbage disposal plant, sent a proposal of 2.36 crores
बलिया। आखिरकार छह करोड़ की लागत से बसंतपुर में बन रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट की नगर पालिका को याद आ ही गई। पालिका ने प्लांट को चालू करने के लिए 2.36 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। प्रस्ताव मंजूर हुआ तो इस धनराशि से प्लांट में शेष आवश्यक उपकरणों के साथ ही बिजली ट्रांसफार्मर आदि की व्यवस्था की जाएगी। प्लांट के चालू होने से न सिर्फ शहर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण शुरू हो जाएगा, बल्कि महावीर घाट के आसपास के लोगों को भी कूड़े से मुक्ति मिलेगी। शहर से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए शासन की पहल पर वर्ष 2006 में नगर से सटे बसंतपुर गांव में नगर पालिका के लिए कचरा निस्तारण केंद्र की आधारशिला रखी गई। निर्माण का जिम्मा सीएनडीएस को मिला। सीएनडीएस ने टेंडर एटूजेड कंपनी को दिया। एटूजेड ने एकार्ड कंपनी को पार्टनर बना लिया। दोनों कंपनियों के मध्य विवाद होने के बाद मामला ट्रिब्यूनल में चला गया। हालांकि वहां से सीएनडीएस के पक्ष में फैसला आया। इसके खिलाफ एटूजेड ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर दी। अदालत में मामला लंबित होने के कारण नगर पालिका के कूड़ा निस्तारण केंद्र पर भी ब्रेक लग गया था। ध्यान और रखरखाव न होने से यहां लगाए गए कई सामान आदि गायब भी हो गए। अब पालिका की ओर से फिर से कूड़ा निस्तारण प्लांट को चालू कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। धनराशि मंजूर होने पर आवश्यक उपकरणों को वहां लगाकर इसे चालू कराया जाएगा। 100 मीटर के क्षेत्र को बफर जोन भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed