{"_id":"589b2f4a4f1c1b865237a3a8","slug":"mundan-sanskar-me-aya-balak-ganga-me-dooba","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडन संस्कार में आया बालक गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडन संस्कार में आया बालक गंगा में डूबा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 08 Feb 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोकटी थाना क्षेत्र के सती घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने आए एक 12 वर्षीय बालक बुधवार को गंगा में स्नान करते समय डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वह गहरा पानी होने के कारण डूब गया। इसके बाद लोगों ने मुकामी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक को तलाश कराने में जुट गई।
बैरिया थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव निवासी राजकुमार पांडेय के पोते के मुंडन में उसी गांव के विकास कुमार यादव (12) पुत्र दीनानाथ अपने बाबा बाबूलाल यादव के साथ सती घाट पर आया था। जहां पोता बाबा को कपड़ा देखने को कहकर गंगा नदी में नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए गांव के ही बब्लू पांडेय (20) और सतीश पांडेय (16) नदी में कूद पड़े।
लेकिन वह भी डूबने लगे। शोरगुल सुन मल्लाहों ने गंगा नदी में छलांग लगाकर बब्लू व सतीश को बचा लिया। लेकिन विकास को नहीं बचा सके। उधर, सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लालगंज व ग्राम प्रधान सुमेर सिंह घाट पर पहुंचे। इस दौरान बालक की खोज के लिए छोटा जाल फेंका गया। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। इसके बाद चौकी प्रभारी ने एसओ दोकटी धर्मेंद्र सिंह से बड़े जाल की व्यवस्था करने की बात कहीं। समाचार लिखे जाने तक डूबे बालक का पता नहीं चल सका था।