फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP legislator took stock of constitution zone with officials

सांसद विधायक ने अधिकारियों संग लिया कंटेनमेंट जोन का जायजा

Sun, 17 May 2020 08:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
MP legislator took stock of constitution zone with officials
बैरिया। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त व बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने रविवार को कंटेंनमेंट जोन नगर पंचायत व रानीगंज बाजार की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सांसद ने निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि आम लोगों को राहत पहुचाने में जितना भी धन लगेगा धन आड़े आने नहीं दूंगा मैं दूंगा। सुरक्षा के दृष्टि से सिर्फ नगर पंचायत इलाका ही नहीं मधुबनी तक पूरी तरह सैनिटाइज किया जाना चाहिए। अब दुर्जनपुर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि है तो वहां भी छिड़काव होना चाहिए। सां सद ने खण्डविकास अधिकारी को फोन करके कहा कि समस्त प्रधानों व सचिवों के साथ बैठक करके सब को काम पर लगाएं और गांव की सफाई के साथ ही गैर प्रान्त से आए प्रवासी मजदूरों के क्वारंटीन की व्यवस्था कराएं । बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा ब्लॉक की ओर से ग्राम पंचायतों में भी छिड़काव होना चाहिए। कहा कि अब हम सभी लोगो को सैनिक बनकर काम पर लग जाना है। कहा कि निरीक्षण करें और जहा कमी महसूस होता है तत्काल मामले का समाधान होना चाहिए। एसडीएम अशोक चौधरी ने खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि प्रधानों को छिड़काव के लिए 10 हजार रुपये मिलते हैं उससे छिड़काव कराएं। इस मौके पर नायब तहसीलदार रजत सिंह, एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, शिवमंगल वर्मा, अमन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed