फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother-in-law arrested in dowry murder case, husband absconding

दहेज हत्या के मामले में सास ससुर गिरफ्तार, पति फरार

Fri, 30 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law arrested in dowry murder case, husband absconding
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र सराक गांव में बुधवार की शाम एक विवाहिता का शव पंखे के हुक से लटकते देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर सास, ससुर, पति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने सास व ससुर को बिगही गांव के समीप से गिरफ़्तार कर संबंधित धारा के अंतर्गत चालान कर दिया। बता दे कि बीते बुधवार को सराक राजभर बस्ती में नवविवाहिता राजमुनि देवी (21) पत्नी जयप्रकाश राजभर अपने कमरे मेंफंदे में लटकती पाई गई। जिसके बाद घटना को लेकर देर तक हड़कंप मचा रहा। मामले में मृतका के पिता अमर राजभर ने थाने में पहुंचकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री की दहेज के लिए हत्या की गई है। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर एवं पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष सुनील लाम्बा ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बिगही गांव के समीप से मृतका के सास दुर्गावती व ससुर रामाशीष को गिरफ्तार कर संबंधित धारा के अंतर्गत चालान कर दिया। जबकि फरार पति को पुलिस द्वारा तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed