{"_id":"56bcaff3bd1c06860de10c46dfc89886","slug":"most-of-the-works-seen-in-atganwa-ktanrodhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठगांवा में कटानरोधी कार्यों का देखा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठगांवा में कटानरोधी कार्यों का देखा हाल
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
इब्राहिमाबाद नौबरार आठगांवा के कटान स्थल का शनिवार को सांसद भरत सिंह ने निरीक्षण किया। कटान पीड़ितों की समस्याओं को भी सुना। कटानरोधी कार्य में लगे अधिकारियों और ठेकेदारों को मानक के हिसाब से कार्य करने का निर्देश दिया।
कहा कि भले ही आज लोग कटानरोधी कार्य करने का अपना अपना दावा करें लेकिन जो भी कटानरोधी कार्य हो रहा है, वह पीड़ितों सहित क्षेत्र के लोगों के आंदोलनों का परिणाम है। लोगों के आंदोलनों से कटान की पीड़ा केंद्र तक पहुंची और सरकार ने कटान रोधी कार्य के लिए धन मुहैया कराया।
कहा कि इससे पहले भी केंद्र सरकार ने कटानरोधी कार्य के लिए करोड़ों रुपये भेजा था लेकिन पूर्व की जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से धन वापस चला गया। उन्होंने बाढ़ विभाग के एसडीओ दयाशंकर से बीएसटी बंधे को कटान की जद में आने से रोकने के लिए बंधे की ओर कटानरोधी कार्य और मजबूत करने पर बल दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में उन्होंने कटान स्थल से अपने मोबाइल फोन से अधिकारियों से बात भी की। कहा, आठगांवा और बीएसटी बंधे को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर बाढ़ विभाग के जेई मुन्ना यादव, जेई योगेंद्र तिवारी, श्रीभगवान, राकेश, प्रधान बच्चाजी यादव, विजय बहादुर सिंह आदि रहे।