{"_id":"62920a30e561232d5f7e50fc97fa674d","slug":"most-of-the-area-saw-flooding-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने देखा बाढ़ क्षेत्र का हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने देखा बाढ़ क्षेत्र का हाल
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल गुरुवार को मनियर थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गोड़वली गांव के गोड़वली बाबा स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता राजनाथ यादव से कटान संबंधित जानकारी ली तथा उनसे कटान रोकने के लिए पिछले साल के प्रोजेक्ट और उसके बारे में किए गए काम के बारे में पूछा ।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि बांस के चोंगा में बोल्डर डालकर कटान रोके जाने का प्रयास किया गया तथा कटान रोकने के लिए अधिक से अधिक प्रोजेक्ट भेजा गया है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इतना प्रोजेक्ट अधिक न भेजे कि जिससे पास करने में परेशानी है।
कटान रोके जाने के लिए ठोस प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश एक्सईएन को दिया। साथ ही ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव से भी जानकारी ली तथा पूछा कि आपके गांव में कोई ऐसा व्यक्ति तो नहीं है। जिसका घर गिरा हो, उसे खाने-पीने की समस्या हो। लेकिन ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। इस मौके पर ग्रामीणों ने नाव की मांग की तो जिलाधिकारी ने अभी नाव देने से मना किया।
विज्ञापन
बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता आरएस यादव ने बताया कि पूरे जनपद में कटान रोके जाने के लिए 45 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बना है, जिसमें 19 करोड़ रुपये मनियर ब्लाक के ककरघट्टा, एलासगढ़, गंगापुर, गोड़वली के लिए पास है। उन्होंने बताया कि घाघरा नदी 70 से 75 सेमी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। इस मौके पर सहायक अभियंता आरएस यादव, उपजिलाधिकारी बांसडीह अरविंद राय, तहसीलदार हीरालाल, लेखपाल तारकेश्वर पांडेय, सचिव उमेश पांडेय, थानाध्यक्ष मनियर नंदलाल, रामदेव यादव, रमाशंकर यादव आदि लोग मौजूद रहे।