{"_id":"5dffa54f8ebc3e880c79cfb3","slug":"more-than-one-hundred-color-workers-will-participate-in-rangotsav-ballia-news-vns5011821155","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प रंगोत्सव में विभिन्न प्रांतों के रंगकर्मियों का होगा महासंगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प रंगोत्सव में विभिन्न प्रांतों के रंगकर्मियों का होगा महासंगम
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते संकल्प रंगोत्सव के निर्देशक आशीष त्रिवेदी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था संकल्प की 15वीं वर्षगांठ पर 27 से 29 दिसंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह संकल्प रंगोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर से 100 से अधिक रंगकर्मी सहभागिता करेंगे। ये जानकारी कार्यक्रम के संयोजक व संकल्प के सचिव रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने रविवार को मिश्र नेवरी स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय समारोह में पश्चिम बंगाल की लिटिल थेस्पियन टीम की ओर से उमा झुनझुनवाला और एमएस अजहर के निर्देशन में पतझड़ नाटक, जबलपुर मध्य प्रदेश से अरुण पांडेय की टीम निठल्ले की डायरी का मंचन किया जाएगा। पटना बिहार से रंग यात्रा (भिखारी ठाकुर स्कूल आफ ड्रामा) की ओर से बुद्धिजीवी, दस्तक पटना की ओर से पटकथा, वाराणसी से सेतु सांस्कृतिक केंद्र द्वारा सलीम राजा के निर्देशन में हादसे के बाद और संकल्प बलिया द्वारा बेटी बियोग नाटक का मंचन आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम पांच से आठ बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हाल (प्रेक्षा गृह ) में होगा। कार्यक्रम स्थल पर साहित्य प्रेमियों के लिए पुस्तक प्रदर्शनी भी लगेगी। गाजीपुर की संभावना कला मंच के कलाकार कविता पोस्टर प्रदर्शनी लगाएंगे।
बताया कि इस अवसर पर संकल्प द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला संकल्प सम्मान भी जिले के पांच विभूतियों को दिया जाएगा। यह सम्मान इस साल युवा साहित्यकार सत्य व्यास को उपन्यास सृजन के क्षेत्र में, युवा गीतकार डा. सागर को बालीवुड की फिल्मों में गीत रचना के लिए, युवा कवि अदनान कफ़ील दरवेश को काव्य रचना के क्षेत्र में, सुश्री स्मृति सिंह को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में, जबकि रंगकर्मी सोनी को रंगकर्म के क्षेत्र में दिया जाएगा। यह सभी प्रतिभाएं बलिया की हैं और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही करेंगे।