फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than a dozen people who have done outstanding work honored

उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक दर्जन से अधिक लोग हुए सम्मानित

Sun, 08 Dec 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
More than a dozen people who have done outstanding work honored
सिकंदरपुर में पुरुषोत्तम पट्टी गांव में जय जवान वसुधैव कुटुंबकम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार? - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। क्षेत्र के पुरूषोत्तम पट्टी गांव में रविवार को जय जवान वसुधैव कुटुंबकम सेवा संस्थान के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कपिलदेव चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्था के संस्थापक जो कार्य कर रहे हैं यह कार्य सराहनीय है। एक सीमा का जवान होते हुए रामकेश्वर यादव उर्फ( भूलन) अपना बहुमूल्य समय देकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिकता, सामाजिक चेतना जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। श्रेष्ठ संस्कार युक्त शिक्षक का महत्व सर्वोपरि श्रेष्ठ संस्कार युक्त शिक्षा से शिक्षित समाज व शिक्षित राष्ट्र का निर्माण करना है। शिक्षा ही विकास की जननी है। इस दौरान राजयोगिनी ब्रह्कुमारी कुसुम दीदी को विश्वकल्याण के प्रति सेवा करने पर स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। रतसड कला की प्रधान स्मृति सिंह को नारी सशक्तिकरण से सम्मानित किया गया। दादर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा उदय पासवान को कुशल प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया। जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर के प्रधानाचार्य जहीर आलम को शिक्षा समाज सेवा से सम्मानित किया गया। संस्था में नि:शुल्क बच्चों को शिक्षा देने पर ज्योति को कर्तव्य निष्ठा शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद राय, रजनीश राय, महावीर यादव, राजकुमार मल्ल, दिलीप, विवेक यादव, सुशील कुमार आदि रहे। अध्यक्षता दीनबंधु तथा संचालन विद्यासागर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed