फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than 24 lakh people of the district will get free ration till Holi

जिले के 24 लाख से अधिक लोगों को होली तक मिलेगा फ्री राशन

Thu, 04 Nov 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
More than 24 lakh people of the district will get free ration till Holi
बलिया। शासन ने अब अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को होली तक मुफ्त राशन वितरण जारी रखने का निर्देश दिया है। इससे जिले के 585761 कार्डधारकों के कुल को लाभ मिलेगा। अब गेहूं चावल के साथ दाल, खाद्य तेल, नमक, चीनी भी मिलेंगे।
विज्ञापन

कोरोना काल में केंद्र सरकार की ओर से पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत अप्रैल 2020 से नवम्बर 2020 तक और फिर मई 2021 से नवम्बर तक नवंबर माह कर राशन कार्डधारकों को निशुल्क अनाज दिया जा रहा है। इसमें पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल दिया जाता है। इसके साथ ही अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति माह एक किग्री चीनी तीन माह पर एक बार में दी जा रही थी। नवंबर में इस योजना के समाप्त होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च 2022 तक निशुल्क राशन देने की घोषणा की है। अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन में 35 किलो चावल, गेहूं के साथ-साथ दाल, खाद्य तेल और नमक भी दिया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को हर महीने चीनी भी मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस योजना को अपने संसाधनों से मार्च 2022 तक चलाने की घोषणा की। इसमें एक किलो दाल, एक लीटर खाद्य तेल, एक किलो चीनी और एक किलो नमक भी निशुल्क मिलेगा। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से सशुल्क नियमित राशन का वितरण भी हो रहा है। अभी योजना के लिए स्पष्ट शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि नवंबर तक हर महीने कार्डधारकों को दो बार खाद्यान्न वितरण हो रहा है। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना नवंबर में समाप्त हो रही है। सीएम के घोषणा के बाद जल्द ही शासनादश आने की उम्मीद है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि वितरण कैसे फ्री कराया जाना है।
इसका लाभ जिले के कुल 585761 कार्डधारकों के 2467094 लाभार्थी लाभान्वित होंगे। इसमें अंत्योदय के 101689 कार्डधारकों के 323403 लाभार्थी व पात्र गृहस्थी 484072 कार्डधारकों के 2143691 लाभार्थियों को राहत मिलेगी।

नवंबर तक प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना संचालित है लिहाजा हर महीने दो बार वितरण होता है। सीएम की घोषणा दिसंबर से लागू होनी है। इसेक लिए शासनदेश का इंतजार किया जा रहा है। उसी के अनुसार वितरण कराया जाएगा।
- कृष्ण गोपाल पांडेय, डीएसओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed