{"_id":"61d59a8b0f15bb15af46e641","slug":"more-than-23-thousand-youth-will-form-their-government-for-the-first-time-ballia-news-vns631818596","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 से हजार से ज्यादा युवा पहली बार बनाएंगे अपनी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 से हजार से ज्यादा युवा पहली बार बनाएंगे अपनी सरकार
विज्ञापन
बलिया। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में अपना नुमाइंदा चुनने के लिए इस बार चुनाव में 2468804 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज करा कर वोटर बने 23579 युवा भी शामिल हैं। ये युवा पहली बार अपनी सरकार बनाने के लिए मतदान करेंगे। पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची से दर्ज मृतक और दो स्थानों पर पर गए 39587 वोटरों के नाम हटाए गए हैं। पुनरीक्षण बाद छह विधानसभा क्षेत्रों की अपडेट मतदाता सूची को बुधवार को प्रकाशित कर दिया गया।
जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या 1126244 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1342472 है। थर्ड जेंडर की संख्या 88 है। पहले की अपेक्षा थर्ड जेंडर से नौ मतदाताओं की संख्या बढ़ी है और दो नामों को विलोपित किया गया है। पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले की छह विधानसभाओं में 18 साल की आयु पूरा करने वाले 23,579 नए पात्र युवा भी इस बार मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा कर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे ज्यादा युवा बैरिया विधानसभा और सबसे कम नगर विधानसभा में जुड़े हैं। अपने जीवन के 100 बसंत पूरा करने वाले 1223 मतदाता भी जनपद की मतदाता सूचियों में शामिल हैं। 80-89 वर्ष के 45735 और 90-99 वर्ष के बीच के कपल 10002 मतदाता भी अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन्हें पहली बार घर बैठे ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन पदाभिहित स्थलों पर कर दिया गया है।