{"_id":"6aa048630173cb4b3c012e96","slug":"morale-boosted-by-the-honoring-of-meritorious-daughters-ballia-news-c-190-1-bal1001-172403-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मेधावी बेटियों के सम्मान से बढ़ा हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मेधावी बेटियों के सम्मान से बढ़ा हौसला
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा
बलिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। सम्मान से बेटियों का हाैसला बढ़ा। इसके बाद मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राजकीय बालगृह बालिका में आवासित मेधावी बालिकाओं को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान मिला। इशरत, अंशु पासवान, शिल्पी, पूजा, अमृता, अंकिता, स्वीटी शाह, मनीषा, अनुप्रिया, पुतुल और संजना को शॉल, प्रशस्ति पत्र, बैग, पुस्तक और मेडल प्रदान किए गए। वहीं बालिकाओं की देखभाल और मार्गदर्शन के लिए अधीक्षिका अमिता जैन को भी अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बलिया सदर, हनुमानगंज और बेलहरी ब्लॉक की 10-10 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। संवाद