फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Monsoon knocked in Eastern UP including Ballia

बलिया समेत पूर्वी उप्र में मानसून ने दी दस्तक

Sun, 13 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Monsoon knocked in Eastern UP including Ballia
नरहीं। किसानों के लिए खुशखबरी है। दक्षिण पश्चिम मानसून ने रविवार को बिहार से होते हुए रविवार की शाम बलिया समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। अभी एक दिन हल्के मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। दो दिन में इसके पश्चिमी यूपी के जिलों में भी पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा और मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को बिहार से गुजरने के साथ ही रविवार शाम को पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गया और अब मानसून का असर बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। इस वर्ष मानसून का आगमन अपने सामान्य समय 13 जून से एक दिन पहले बिहार में हो गया था। पटना में मानसून की सामान्य तिथि 16 जून है। पिछले 15 वर्षों के दौरान बिहार में सबसे पहले मानसून का आगमन 8 जून 2008 को हुआ था। इसके बाद मानसून 20 जुलाई के बाद ही दस्तक देता रहा, लेकिन इस साल पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। मानसून अपने निर्धारित समय से एक दिन पूर्व ही बिहार में दस्तक दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed