फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Monitoring committees will keep an eye on voters coming from abroad

परदेस से आने वाले मतदाताओं पर निगरानी समितियां रखेंगी नजर

Wed, 12 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committees will keep an eye on voters coming from abroad
बलिया। विधानसभा चुनाव में परदेस से आने वाले मतदाताओं पर नजर रखने के लिए ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में तैनाती पाने वाले पंचायत सहायकों को निगरानी समितियों में शामिल करते हुए उन्हें बाहर से आने वाले लोगों और कोरोना संक्रमितों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले की 940 ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भले ही कोई संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन इसे रोकने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों को सौंपी गई है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों का गठन पूर्व में किया गया था। जिन्हें एक बार फिर सक्रिय किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में हाल ही में पंचायत सहायक पद पर तैनाती पाने वाले कर्मचारियों को निगरानी समिति में शामिल किया गया है। समितियों का सचिव ग्राम विकास अधिकारी को और प्रधान को अध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी तरफ, आलम यह है कि ग्राम पंचायतों के पास न तो थर्मल स्कैनर और न ही पल्स ऑक्सीमीटर। इसके बाद भी कोरोना संक्रमितों की पहचान करने और उन्हें सात दिन तक क्वारंटीन रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा चुनाव में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पूर्व में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय किया जा रहा है। पंचायत सहायकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गांव स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed