फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mock drill for flood protection

Ballia News: बाढ़ से बचाव के लिए हुई मॉकड्रिल

Fri, 26 Jul 2024 03:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Mock drill for flood protection
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को गंगा नदी के उजियार घाट पर आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल की गई।
विज्ञापन

इसमें किसी के डूबने पर बचाव कार्य तथा पानी से घिरे गांवों से लोगों को निकालने का अभ्यास किया गया। गोष्ठी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवा वितरण या कीटनाशक के छिड़काव से लेकर लोगों के स्वास्थ्य और पशुओं का भी ख्याल रखने के तरीके बताए गए। जिला आपदा विशेषज्ञ पीयूष कुमार सिंह ने बाढ़ के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसके बारे में विस्तार से बताया। मॉकड्रिल में सुबह 9 बजे इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) को उजियार में गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने और गांव के मैरूंड होने की सूचना मिली। इस पर तत्काल एडीएम के अलावा वायरलेस से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, पशुपालन के अधिकारियों को फोन किया गया। आपदा मित्र टीम भी तत्परता से कैंप से निकलकर घटनास्थल तक पहुंची। 9:25 बजे तक यानी 25 मिनट के अंदर बाढ़ में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकालकर बाढ़ राहत केंद्र तक पहुंचाया गया। रेडक्रॉस सोसायटी और नरही सीएचसी के अधीक्षक डॉ. पंकज ने प्राथमिक उपचार व सर्पदंश से बचाव का अभ्यास कराया। मॉकड्रिल में डूबते व्यक्ति को कैसे बचाया जाए, इसका भी अभ्यास कर लोगों को दिखाया गया। एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed