{"_id":"6022d2b68ebc3ed1a9280523","slug":"mobile-theft-accused-in-ballia-brutally-beaten-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में मोबाइल चोरी का इल्जाम लगा युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में मोबाइल चोरी का इल्जाम लगा युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
Tue, 09 Feb 2021 11:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदू मार्केट में मोबाइल चुराने के जुर्म में एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले में प्राथमिकी दर्ज की। साथ ही पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक महिला समेत आधा दर्जन अन्य अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है।
विज्ञापन
दरअसल, सोशल मीडिया पर सोमवार की शाम एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है तथा उसे अपमानित किया जा रहा है। युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज में घटना की पुष्टि हुई है। जांच में यह पाया गया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदू मार्केट के समीप मोबाइल के लेनदेन को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई तथा उसे अपमानित किया गया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस चौकी प्रभारी, ओकडेनगंज की शिकायत पर एक युवक के विरुद्ध नामजद व अज्ञात के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि पुलिस ने इस मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले के रहने वाले भीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात हमलावरों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।