फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLC Ravi shankar singh pappu said I am in samajwadi party and Akhilesh yadav is our leader

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा- सपा में हूं, अखिलेश ही हैं हमारे नेता, सीएम योगी से मिलने की बताई ये वजह

Mon, 01 Jun 2020 08:06 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 01 Jun 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
MLC Ravi shankar singh pappu said I am in samajwadi party and Akhilesh yadav is our leader
एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू और अखिलेश यादव फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रहे कयास को सिरे से खारिज करते हुए एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि वह सपा में ही हैं तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही उनके नेता हैं। बाबा चंद्रशेखर के समय से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके निजी संबंध हैं। उनसे मुलाकात का यह मतलब नहीं है कि वह भाजपा में जाने वाले हैं। इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


बलिया के फतेहबहादुर सिंह कांप्लेक्स में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में एमएलसी पप्पू सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे सपा से ही विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा मजबूत हो रही है। भाजपा के लिए बड़ी चुनौती सपा ही है। कांग्रेस को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि प्रियंका क्षमतावान नेता हैं। वह जनता के बीच लगातार रहकर काम कर रही हैं।
विज्ञापन


जनता के बीच रहने वाला ही करिश्मा करता है। कहा कि हाल के दिनों में मोदी सरकार की लोकप्रियता बढ़ी है। लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि देश चलाने के लिए आर्थिक हितों की उपेक्षा नही की जा सकती। लॉकडाउन खोला जाना परिस्थितियों के अनुसार सही कदम है। उन्होंने 20 लाख करोड़ के पैकेज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसलों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन को लेकर कांग्रेस की ओर से की जा रही भाजपा सरकार की आलोचना पर कहा कि देश इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में राजनैतिक बात करना व राजनीति करना सही नहीं है। राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल जी को बताना चाहिए कि देश को इस समय क्या करना चाहिए।


उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर के सपा से त्यागपत्र देने व भाजपा में शामिल होने के बाद से कयासबाजी हो रही थी कि पप्पू सिंह भी भाजपा में शीघ्र शामिल हो जायेंगे। इनके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद इस कयासबाजी को काफी बल भी मिला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed